फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Idols of Lord Ganesha immersed amidst the beating of drums and *nagadas*.

Maharajganj News: ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं विसर्जित

Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha immersed amidst the beating of drums and *nagadas*.
- महराजगंज शहर और सिसवा बाजार में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन





महराजगंज। जिले में स्थानीय शहर और नौतनवा, सिसवा बाजार समेत विभिन्न कस्बों-गांवों में गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित सिद्धि विनायक भगवान गणेश की स्थापित मूर्तियां शनिवार की शाम विसर्जित कर दी गईं।
श्रद्धालुओं ने मूर्तियों को लेकर शोभायात्रा निकाली, जिसमें शामिल स्त्री-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए पीछे-पीछे चलते हुए दिखे। शोभा यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों से समूचा माहौल भक्तिरस में डूब गया। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे व क्षेत्र में स्थापित भगवान गणेश की करीब एक दर्जन प्रतिमाओं का आकर्षक झांकियों, ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण के उपरांत देर शाम खेखड़ा घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, भगवान गणेश की विभिन्न पंडालों में सजाई गई मूर्तियां निकटवर्ती डूड़ी नदी में विसर्जित की गई। क्षेत्र के गांव गजरही, गजरहा, चमैनिया उर्फ भेड़हीं और भैसहिया पाठक में विधि विधान से नौ दिनों तक गणेश जी का पूजन किया गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में क्षेत्र की गणेश मूर्तियां विसर्जित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed