फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wheat and rice stolen from pharmacist's government residence

Maharajganj News: फार्मासिस्ट के सरकारी आवास से गेहूं-चावल चोरी

Thu, 07 May 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Wheat and rice stolen from pharmacist's government residence
परसामलिक। नौतनवा थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सरकारी आवास में चोरी की एक वारदात सामने आई है। चोरों ने एक फाॅर्मासिस्ट के सरकारी आवास में घुसकर गेहूं-चावल की चोरी की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में तैनात फार्मासिस्ट 4 मई को अपने निजी काम से घर गए थे और उन्होंने चाबी अपने एक साथी को सौंपी थी। अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे जब उनका साथी अस्पताल में मरीजों को देख रहा था, तभी अज्ञात चोर दीवार फांदकर किचन तक पहुंचे और किचन का ताला तोड़कर लगभग 50 किलो चावल और 15 किलो आटा चुरा लिया। शाम को आवास पर लौटने पर ताला टूटा देख पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर जाकर जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। इस संबंध में एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed