{"_id":"59038f6e4f1c1b4522c0ce0f","slug":"warned-for-private-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट प्रैक्टिस की तो होगी कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट प्रैक्टिस की तो होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंे डीएम वीके सिंह, मौजूद सीएमओ व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
महराजगंज। डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुपस्थित डिप्टी सीएमओ डा. एसके सिंह का स्पष्टीकरण तलब किया है। वे घुघली में सीएचसी निरीक्षण में भी अनुपस्थित रहे। उन्होंने मंसूरगंज, हरपुर सहित सभी पीएचसी, सीएचसी को संचालित कराने को कहा। आवश्यक स्टाफ एवं दवाओं की उपलब्धता की हिदायत दी। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों को जांच में पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पताल भवन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सिकंदराजीतपुर में हुए कब्जे पर नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने सभी 18 वनटांगिया गांव एवं मुसहर बस्ती में स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया। सभी 152 इंसेफलाइटिस गांवों में चौपाल लगाने तथा जल निगम, स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग को स्वच्छता अभियान चलाने को कहा।
स्वच्छता के लिए अनटाइड फंड खर्च नहीं करने पर नाराजगी जताई। बैठक में कई प्रभारी चिकित्साधिकारी व्यय का विवरण नहीं दे पाए। डीएम ने दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा। पिछले वर्षों में करमहा में 10, खेमपिपरा में पांच तथा नेता सुरहुरवा में सात इंसेफेलाइटिस के मामले आ चुके है। उन्होंने इन गांवों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि कि सभी सीएचसी में एईएस वार्ड तैयार रखें।
विज्ञापन
बैठक का संचालन सीएमओ डॉ. आरके तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आईए अंसारी, डॉ. आरवीराम, जगदीश शुक्ला, केसी भारती व प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।