Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three cycling routes have been developed from Lumbini.

Maharajganj News: लुंबिनी के गांवों तक साइकिल से पहुंचेंगे पर्यटक, तीन मार्ग शुरू

Wed, 25 Nov 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Three cycling routes have been developed from Lumbini.
सोनौली। भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी आने वाले पर्यटकों को अब मायादेवी मंदिर और पवित्र उद्यानों के साथ आसपास के गांवों की संस्कृति, विरासत और स्थानीय जीवनशैली को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। लुंबिनी के गांवों तक पर्यटक साइकिल से पहुंचेंगे। इसके लिए तीन नए पर्यटन मार्ग शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

सतत पर्यटन परियोजना के तहत लुंबिनी में साइकिल पर्यटन की शुरुआत की गई है। इसके लिए तीन अलग-अलग दूरी के साइकिल मार्ग विकसित किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को धार्मिक स्थलों के साथ गांवों की पुरानी बस्तियों, मठों, तालाबों, खेतों और स्थानीय संस्कृति से जोड़ना है। लुंबिनी होटल एसोसिएशन और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान से लुंबिनी और आसपास के विस्तृत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे धार्मिक पर्यटन के साथ प्रकृति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित पर्यटन को भी नई पहचान मिल सकती है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक खड्ग विक्रम शाह ने कहा कि पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों की आजीविका और समुदाय को सीधे लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लुंबिनी विकास कोष की उपाध्यक्ष एनी छोइंग डोल्मा ने कहा कि भविष्य में श्रद्धालु साइकिल का उपयोग कर तीर्थस्थलों तक पहुंच सकें तो इससे पर्यावरण को स्वच्छ व शांत बनाए रखने में मदद मिलेगी। लुंबिनी से तीन साइकिल मार्ग विकसित किए गए हैं। इनमें पहला मैत्री मार्ग आठ किलोमीटर लंबा है, जिसे पूरा करने में करीब दो से तीन घंटे लगेंगे। इस मार्ग पर पर्यटक मंदिरों, तालाबों, खेतों और ग्रामीण बस्तियों को देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed