फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers staged a sit-in protest in Dhani against power cuts

Maharajganj News: बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने धानी में दिया धरना

Fri, 25 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in protest in Dhani against power cuts
फरेंदा/धानी। अघोषित बिजली कटौती के विरोध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने धानी बाजार में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विजय यादव, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव नायक व अवर अभियंता रामकृष्ण गौतम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धानी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा के साथ ग्राम प्रधान संजय सहानी और पूर्व ग्राम प्रधान डाॅ. कुंवर पाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के अधिकारियों को लोगों ने बताया कि 18 घंटे का शेड्यूल है लेकिन सिर्फ दस से बारह घंटे ही बिजली मिल रही है।
बिजली बिल भी हर महीने की बजाए दो महीने में निकाला जा रहा है। लोगों ने दिन में 10 से शाम 4 बजे तक और शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति देने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बिजली का शेड्यूल अगर ठीक नहीं किया गया तो हम लोग फिर से धरना प्रदर्शन को बाध्य होगें।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने से व्यवसाय भी चौपट हो रहा है। इस अवसर पर गोलू पासवान, रितेश, रामू, रवि यादव, प्रतीक अग्रहरी, बिट्टू अग्रहरी, पंकज शर्मा, जुगानी शर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed