{"_id":"69b47b84e59c1bf7980d1a68","slug":"villagers-agreed-on-assurance-of-investigation-ended-hunger-strike-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173274-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जांच के आश्वासन पर माने ग्रामीण, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जांच के आश्वासन पर माने ग्रामीण, अनशन खत्म
विज्ञापन
ग्राम सभा में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का ग्रामीणों ने लगाया था आरोप
जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर कर रहे ते अनशन
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चनकौली में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर पर चल रहा क्रमिक अनशन ग्रामीणों ने आठवें दिन प्रशासन के आश्वासन समाप्त कर दिया।
रामसनेही निषाद ने बताया कि ग्राम सभा में विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीण पिछले कई दिनों से आंदोलनरत थे। इसी क्रम में क्रमिक अनशन शुरू किया गया था। अनशनकारियों का कहना था कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अनशन के आठवें दिन प्रशासन की ओर से पहल करते हुए संबंधित मंडल के एसडीएम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की जल्द ही निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया कि ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान अवधेश कुमार, श्रीराम सैनी, रवि धारिया, वल्लू शर्मा, हरिपाल निषाद, सुकई भारती, महेंद्र भारती, निरंजन और सुभाष मौजूद रहे। संवाद