फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of firing goes viral, case against accused

Maharajganj News: फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी पर केस

Mon, 30 Sep 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Sep 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Video of firing goes viral, case against accused
महराजगंज। फायरिंग करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पिस्टल लेकर दुकान के सामने खड़ा है। चंद मिनटों में पिस्टल ऊपर कर तीन बार फायरिंग किया। फायरिंग होने पर कुछ आवाज भी आ रही है, लेकिन युवक ने अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मुडिला बाजार का बताया जा रहा है। युवक के घर भतीजे का जन्म हुआ तो उसने खुशी मनाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल लेकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से पुलिस ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सदर क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सड़क पर पिस्टल से फायर कर रहा है। वायरल वीडियो में फायरिंग करने वाले की पहचान मनीष कुमार निवासी मुडीला बाजार थाना पनियरा के रूप में की गई है। युवक ने अपनी दुकान के सामने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया। इस संबंध में थाना पर संबंधित के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed