फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vaccination certificate will gate at Whatsap site

व्हाट्स एप पर मिलेगा कोरोना रोधी टीकाकरण का प्रमाण पत्र

Fri, 20 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Vaccination certificate will gate at Whatsap site
व्हाट्सएप पर मिलेगा कोरोनारोधी टीकाकरण का प्रमाण पत्र
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया को सरकार ने आसान बना दिया है। यह प्रमाण पत्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। इस पर संदेश भेजकर वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र के साथ कोविड-19 से जुड़ी अन्य जानकारियां भी प्राप्त की जा सकती हैं।
जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर नागेंद्र पांडेय ने बताया कि कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र की जरूरत बढ़ गई है। इसे यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है। इसके अलावा भी मांग की जा सकती है। यह प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर मंगाया जा सकता है। कोविड-19 से जुड़ी जानकारी या टीकाकरण प्रमाण पत्र पाने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9013151515 को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल की संपर्क लिस्ट में सेव करना होगा। इसके बाद हाय का संदेश भेजें। इसके बाद एक से आठ तक विकल्प आएंगे। इनमें से किस तरह की जानकारी चाहते हैं। उस नंबर को दर्ज कर दें। हिंदी में भी जानकारी की सुविधा है। इसके लिए हिंदी टाइप करना पड़ेगा। इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी या कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र स्क्रीन पर होगा। एक मोबाइल नंबर पर ज्यादा लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन होने पर प्रमाण पत्र के लिए क्रम संख्या देनी होगी।
विज्ञापन

क्या-क्या मिल सकती जानकारी
पहले विकल्प में कोविड-19 के लक्षण हैं तो क्या करें, दूसरे में टीकाकरण केंद्र, प्रमाणपत्र डाउनलोड करने, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, तीसरे में कोविड-19 पर नवीनतम अपडेट और उपयोगी अलर्ट, चौथे में पेशेवर सलाह और प्रतिरक्षा में सुधार के तरीके हैं। पांचवें विकल्प में सहायता कहां से प्राप्त करें (राष्ट्रीय व राज्य स्तर से), छठा विकल्प कोविड से जुड़े मिथक और सच्चाई, सातवां टुगेदर वी कैन सक्सेस स्टोरीज एंड पॉजिटिव हारमोनीज और आठवां व अंतिम विकल्प कोरोना वायरस पर जानकारी, लक्षण और जोखिम कैसे कम करें, है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा के दौरान मांगा जा सकता है प्रमाण पत्र
कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने देश के साथ ही विदेश यात्रा पर जाने के दौरान मांगा जा सकता है। अगर आपने टीके की दोनों डोज ली हैं तो उसका प्रमाणपत्र डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed