फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 participants took part in 'Sunday on Cycle'; Manohar emerged as the winner.

Maharajganj News: संडे ऑन साइकिल में 50 ने किया प्रतिभाग, मनोहर विजेता

Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
50 participants took part in 'Sunday on Cycle'; Manohar emerged as the winner.
महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में संडे ऑन साइकिल स्पर्धा आयोजित हुई। कुल 50 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। पहला स्थान मुरली मनोहर, द्वितीय अयान अली और तीसरा स्थान तौसीफ ने हासिल किया।
विज्ञापन

खेलेगा भारत जीतेगा भारत मूवमेंट की तरफ से मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम जिला स्टेडियम में चल रहा है। रविवार संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एवी त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना एक तरह का व्यायाम है। इससे जोड़ो के दर्द में मदद मिलती है। हर उम्र के लोग नियमित एक घंटा साइकिल चलाने की आदत डालकर स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से प्रथम स्थान मुरली मनोहर, द्वितीय स्थान अयान व तृतीय स्थान तौसीफ ने प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से जारी प्रशस्ति पत्र देकर जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने उत्साहित किया। इस मौके पर स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल, धर्मेन्द्र, अमित कन्नौजिया, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed