{"_id":"6a9496c55466724aec07934b","slug":"influenza-two-beds-reserved-at-each-chc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184233-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एन्फ्लूएंजा : सभी सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन्फ्लूएंजा : सभी सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित
विज्ञापन
महराजगंज। प्रदेश में इन्फ्लुएंजा-एएच1 एन1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरीजों के लिए जिला अस्पताल में चार बेड का वार्ड तैयार किया गया है। साथ ही सभी सीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित किए गए हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अंग्रेस सिंह ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी स्तर पर एन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज करने का निर्देश दिया गया है।
गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए 500 किट की मांग की गई है। उम्मीद है यह सोमवार तक जिला अस्पताल को मिल जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही जिला अस्पताल में उपलब्ध आरटीपीसीआर मशीन से एन्फ्लूएंजा एएच1 एन1 की जांच कोरोना की तर्ज पर की जाएगी। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल के ऊपरी तल पर चार बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है।
यहां संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर निगरानी और इलाज किया जाएगा। राहत की बात ये है कि अभी एन्फ्लूएंजा एएच1एन1 का एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला है।