फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Marwari Yuva Manch organized a rally to raise awareness about health.

Maharajganj News: मारवाड़ी युवा मंच ने रैली निकाल सेहत के प्रति किया जागरूक

Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Marwari Yuva Manch organized a rally to raise awareness about health.
सिसवा बाजार। मारवाड़ी युवा मंच की सिसवा इकाई की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता वॉकाथन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से व्यायाम करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कस्बे के श्रीश्याम मंदिर परिसर से युवाओं ने हाथों में बैनर और स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली शुरू की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को नियमित सुबह की सैर करने, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान युवाओं ने स्वस्थ शरीर को बेहतर जीवन का आधार बताते हुए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। विभिन्न स्लोगन और बैनरों के माध्यम से लोगों को खानपान में सावधानी बरतने तथा शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। नगर भ्रमण के बाद रैली पुनः श्रीश्याम मंदिर परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के समापन के बाद चेयरमैन प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धन कमाना जीवन की आवश्यकताओं के लिए जरूरी है लेकिन स्वस्थ रहना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है।

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल और अश्वनी केडिया ने अतिथियों तथा रैली में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर बाबूलाल अग्रवाल, निरंजन अग्रवाल, हरिराम भालोटिया, जयप्रकाश भालोटिया, शिव अग्रवाल, सौरभ खेतान, अंकित केडिया, गौरव अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed