फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vacant cattle camp on roads

सड़कों पर छुट्टा पशुओं का डेरा

Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vacant cattle camp on roads
सड़कों पर छुट्टा पशुओं का डेरा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर और आसपास के कस्बों में छुट्टा पशुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में लोगों को शहर की सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं से परेशानी बढ़ने लगी है। नगर के सक्सेना चौराहे से गोरखपुर मार्ग पर हनुमान गढ़ी व बैकुंठपुर पावर हाउस तक इनकी संख्या अधिक रहती है। छुट्टा पशु कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं। कई बार तो वाहनों का हार्न बजाए जाने के बाद भी सड़कों पर बीच में ही पशु बैठे रहत हैं। 
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से भी इन छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते लोग छुट्टा पशुओं से किसी तरह बचकर आवागमन करने को विवश हैं। नगर के सक्सेना चौराहा, बस स्टेशन, मउपाकड़, हनुमान गढ़ी, बैकुंठपुर पावर हाउस के अलावा कलेक्ट्रेट परिसर में भी इन छुट्टा पशुओं का आतंक देखा जा सकता है। जिससे लोग परेशान है। राजीव नगर निवासी आत्माराम गुप्त कहते हैं कि शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। उनका कहना था कि बीते माह में विकास भवन में पौधरोपण हुआ था। छुट्टा पशुओं के कारण कुछ पौधे खत्म हो गए। कुछ पौधे इसलिए बचे हैं, क्योंकि परियोजना निदेशक कार्यालय के सामने लगे हैं और लोग िनगरानी करते रहते हैं। जब छुट्टा पशु किसी दुकान में सामान को नुकसान पहुंचाते हैं तो दुकानदार इन पशुओं को दौड़ा लेते हैं। ऐसे में कभी कभी सड़क पर दुर्घटना जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। 
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके में भी छुट्टा पशुओं के आतंक से किसानों को परेशानी हो रही है। किसानों ने कई बार अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।  नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने कहा कि छुट्टा पशुओं से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए योजना बनाई जाएगी। जल्द ही नगरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed