फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uproar in four blocks during polling

मतदान के दौरान चार ब्लॉकों में हंगामा

Sat, 10 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar in four blocks during polling
मतदान के दौरान चार ब्लॉकों में हंगामा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के चार ब्लॉकों में शनिवार को मतदान व मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष व विपक्ष के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की सख्ती से माहौल नहीं बिगड़ने पाया। जबकि जिले के अन्य ब्लॉकों मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंसे संपन्न हुआ।
जिले के मिठौरा, घुघली, नौतनवां व लक्ष्मीपुर में प्रमुख पद के प्रत्याशियों के बीच आमने-सामने का मुकाबला था। मिठौरा ब्लॉक में मतदान शुरू होने पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के समर्थकों के साथ पहुंचने से निर्दल प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने विधायक को वहां से जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

घुघली में सुबह से ही भाजपा व सपा समर्थकों में तकरार होती रही। पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। कुछ पत्रकारों से भी पुलिस की नोकझोंक हुई। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच काफी शोर-शराबा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। नौतनवां में मतगणना का परिणाम आने के बाद सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने पुन: मतगणना कराने की मांग को लेकर ब्लॉक के पास सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकों पर थी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मतदान व मतगणना के दौरान विवाद की आशंका के मद्देनजर ब्लॉकों पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई थी। सीओ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों को तैनात करते हुए विवाद को नियंत्रित करने का कार्य किया गया।
भाजपा नेता के वाहन की निकली हवा
मिठौरा ब्लॉक में मतदान के दौरान पहुंचे भाजपाइयों को देख निर्दल प्रत्याशी के समर्थक नाराज हो गए। पुलिस के कहने के बाद भी नहीं जा रहे भाजपा नेता के वाहन की हवा एक पुलिसकर्मी ने निकाल दी।

अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया का लिया जायजा
क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर हो रहे मतदान का शनिवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रमोद कुमार व सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने जायजा लिया। डीएम व एसपी ने नौतनवां, निचलौल व मिठौरा में पहुंचकर निर्वाचन व्यवस्था की हकीकत देखी तथा शुचिता पूर्वक चुनाव कराने के निर्देश दिए। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने घुघली में निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी ली। बृजमनगंज में एसडीएम अभय गुप्ता, निचलौल मेें एसडीएम प्रमोद कुमार ने मतदान केंद्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed