{"_id":"6048d0cb8ebc3edb5372fb30","slug":"up-panchayat-election-2021-alert-at-india-nepal-border-ig-gorakhpur-checked-security-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश, आईजी ने की अधिकारियों संग बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश, आईजी ने की अधिकारियों संग बैठक
Wed, 10 Mar 2021 07:29 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:29 PM IST
सार
-एसएसबी कस्टम सहित सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी बैठक में हुए शामिल
-बॉर्डर पर कड़ाई से जांच के निर्देश दिए गए
विज्ञापन
आईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आईजी गोरखपुर राजेश डी मोदक ने भारत और नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के सभी तीन सर्किल पुलिस और एसएसबी, कस्टम, खुफिया विभाग के अधिकारियों के साथ कोतवाली परिसर में बैठक की। उन्होंने थानावार नेपाल सीमा से सटे पगडंडियों और गांव की जानकारी ली। इसके साथ ही सोनौली सीमा पर नेपाल से आए दिन छोटी छोटी घटनाओं पर प्रदर्शन रोकने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर में सीमावर्ती क्षेत्र के निचलौल, नौतनवा और फरेंदा, सोनौली कोतवाली के पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल हुए। साथ ही सीमा सुरक्षा से लेकर पंचायत चुनाव के बारे में चर्चा किए। बैठक में नेपाल सीमा से भारतीय क्षेत्र के सभी थानों की दूरी, गांव-गांव जाकर पगडंडियों को चिन्हित करने, रात्रि गस्त, नो मेंस लैंड पर संयुक्त पेट्रोलिंग करने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि यह रूटीन मीटिंग है और हमेशा होता रहता है। शासन की तरफ से कुछ निर्देश मिला है, जिसके संबंध में यह बैठक किया गया है। पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। सरहद पर नेपाल के कुछ गांव सटे हैं। जहां पर आवागमन होता रहता है। बॉर्डर पर कड़ाई से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एसएसबी 22वीं वाहिनी कमांडेंट मनोज कुमार सिंह, 66 वाहिनी बरजित सिंह, सीओ नौतनवां अजय सिंह चौहान, फरेंदा सीओ अशोक मिश्रा, निचलौल देवेंद्र कुमार, कस्टम अधीक्षक मेवालाल, सीबी सिंह, एसडीएम नौतनवां प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।