फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Uncontrolled Bolero entered the shop, people narrowly escaped.

Maharajganj News: अनियंत्रित बोलेरो दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Bolero entered the shop, people narrowly escaped.
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिरगीटिया चौराहे पर अमरनाथ मद्धेशिया की दुकान में शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक अनियंत्रित बोलेरो विद्युत पोल को तोड़ते हुए घुस गई। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे गांव का ही एक युवक अपनी बोलेरो लेकर जंगल बड़हरा अपने दोस्तों को छोड़ने जा रहा था। तेज रफ्तार बोलेरो गिरगिटिया चौराहे पर जैसे ही पहुंची, अनियंत्रित होकर विद्युत पोल तोड़ते हुए अमरनाथ मद्धेशिया की चाय की दुकान में घुस गई। दुकान में रखे टेबल, बेंच और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। अमरनाथ मद्धेशिया अपने घर के आगे टिनशेड डालकर चाय की दुकान चलाते हैं। पोल गिरने की आवाज सुनकर घर में सो रहे अमरनाथ ने बाहर आकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। रात ही में पहुंची पुलिस बोलेरो चला रहे साहिल नामक युवक को थाने लाई। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed