{"_id":"6ad27d31c46b7f406102b63d","slug":"no-road-no-vote-villagers-warn-of-protest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187283-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते मोहनापुर टोला सिंहपुर के ग्रामीण।संवाद
महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के मोहानापुर ढाला से सिंघपुर धरौली तक फॉरेस्ट रोड निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क निर्माण कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीण रमेश यादव और इरफान ने बताया कि मोहानापुर ढाला से सिंघपुर धरौली तक सड़क का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है। सड़क के अभाव में लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़क बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आगामी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से संबंधित विभाग को निर्देश देकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराने की मांग की है।
उनका कहना है कि केवल आश्वासन देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए धरातल पर काम शुरू कराया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण के संबंध में विभागीय स्तर पर जांच कराकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। इस संबंध में मंडलीय वनाधिकारी, नौतनवा विधायक, सांसद और जिलाधिकारी को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में रामधनी गुप्ता, उपेंद्र, घनश्याम, उग्रसेन चौधरी और इंद्रेश सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।