{"_id":"6ad281790945c5a59e0934e5","slug":"trials-for-the-divisional-cricket-team-on-october-19-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187338-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मंडलीय क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 19 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मंडलीय क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल 19 अक्तूबर को
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का ट्रायल 19 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में होगा। इसमें गोरखपुर मंडल के महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वर्ष 2026-27 में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की मंडलीय टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह प्रतियोगिता 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे अपने यहां के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर ट्रायल में भेजें।
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय से जारी पात्रता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेज के अभाव में खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।