फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bagapar Panchayat building to undergo transformation with an investment of seven lakh rupees

Maharajganj News: सात लाख रुपये से होगा बागापार पंचायत भवन का कायाकल्प

Sat, 17 Oct 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bagapar Panchayat building to undergo transformation with an investment of seven lakh rupees
महराजगंज। बागापार पंचायत भवन का सात लाख रुपये की लागत से कायाकल्प कराया जा रहा है। 15वें राज्य वित्त आयोग की धनराशि से भवन के एक हॉल और दो कमरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल सकेगा। इससे लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए इधर-उधर भटकने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पंचायत भवन को ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। यहां आधार से संबंधित कार्य, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और अन्य ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यों, जरूरी प्रमाणपत्रों और ऑनलाइन प्रक्रियाओं के लिए सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पंचायत भवन का सुंदरीकरण होने से यहां ग्रामीणों की बैठकें और अन्य सरकारी गतिविधियां भी बेहतर तरीके से संचालित की जा सकेंगी। स्थानीय स्तर पर जरूरी सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों का समय बचेगा और उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 15वें राज्य वित्त आयोग की धनराशि से करीब सात लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन के एक हॉल और दो कमरों का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। भवन में आधार, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सीएससी सेंटर और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed