{"_id":"69640c873637160ae00b9b94","slug":"uncontrolled-bike-rams-under-parked-bus-driver-injured-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1194863-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक खड़ी बस के नीचे घुसी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक खड़ी बस के नीचे घुसी, चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। उपनगर कोल्हुई बाजार के गोरखपुर रोड पर एक बाइक सवार अनियंत्रित हो कर खड़ी बस के नीचे घुस गया। हादसे में बाइक सवार जख्मी हो गया। कोल्हुई निवासी लालू (18) पुत्र नाटे रविवार दोपहर बाइक से बाजार आ रहा था। जैसे ही मेन रोड पर पहुंचा कि अचानक अनियंत्रित होकर एक खड़ी बस के नीचे बाइक सहित घुस गया। हादसा देखते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से युवक को बस के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, उसका इलाज जारी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।