{"_id":"6aa9aa86bad3ce25f90ec2cc","slug":"safety-audits-to-be-conducted-in-schools-reality-of-security-arrangements-to-be-assessed-maharajganj-news-c-206-1-go11002-185209-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूलों में होगा सुरक्षा ऑडिट, परखी जाएगी सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूलों में होगा सुरक्षा ऑडिट, परखी जाएगी सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत
Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
- 1500 परिषदीय और 278 माध्यमिक स्कूल संचालित
- तीन हजार विद्यालयों में पांच लाख विद्यार्थी पंजीकृत
महराजगंज। जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में अब सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों का चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा ऑडिट और जोखिम मूल्यांकन कराया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले में 1500 परिषदीय और 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। ऑडिट में विद्यालय भवन की मजबूती से लेकर आग और विद्युत सुरक्षा, आपदा से निपटने की तैयारी, पेयजल, स्वच्छता और दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं की जांच होगी। इसके लिए राज्य स्तर से टीम तय की गई है। इनमें सिविल और स्ट्रक्चरल विशेषज्ञ, फायर व इलेक्ट्रिकल सेफ्टी विशेषज्ञ शामिल हैं।
-- -- -- -- --
एआई लैस समर्पित एप में होगी स्कूल की फीडिंग
बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि सेफ्टी ऑडिट में तकनीकी की मदद भी ली जाएगी। इसके लिए एआई लैस समर्पित नाम से मोबाइल एप विकसित किया गया है। एप में विद्यालय की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। विद्यालय भवन की संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक सुरक्षा, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा, आपदा जोखिम और आपातकालीन तैयारियों का ब्योरा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
विद्यालय सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की फीडिंग पूरी करने के बाद एप ऑटो चेकिंग कर यह बताएगा कि स्कूल की सुरक्षा में क्या जरूरत है। इससे शासन-प्रशासन उन कमियों को दुरुस्त कर सुरक्षा दायरा मजबूत कर सकेंगे।
सुरक्षा ऑडिट से पहले जिला स्तरीय स्कूल सुरक्षा समन्वय समिति बनेगी। समिति के अध्यक्ष डीएम होंगे। समिति में बीएसए, डीआईओएस, डायट प्राचार्य को शामिल किया जाएगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, आईटीआई के नोडल प्राचार्य व जिला आपदा मोचन अधिकारी भी शामिल होंगे। -
प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस