फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Unclaimed trolley bag returned to owner

Maharajganj News: लावारिस ट्रॉली बैग मालिक को बैग लौटाया

Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Unclaimed trolley bag returned to owner
अड्डा बाजार (महराजगंज)। नौतनवा जीआरपी और स्टेशन मास्टर ने लावारिस मिले सामान सहित ट्रॉली बैग मंगलवार को कबड्डी खिलाड़ी सत्यम यादव के पिता अमर यादव को सुपुर्द कर दिया। बेटे का खोया हुआ सामान मिलने पर पिता ने खुशी का इजहार करते हुए आभार व्यक्त किया। बताया गया है कि नईकोट रेलवे स्टेशन के निकट गेट 35 सी के पास 3 जनवरी को सुबह लावारिस हालत में ट्रॉली बैग मिला था। बैग को गेट पर तैनात रिटायर्ड फौजी रामवृक्ष चौहान ने नौतनवा जीआरपी को दे दिया था। गोरखपुर के बांसगांव थानांतर्गत गांव नौकापुरा निवासी अमर यादव ने बताया कि उनका बेटा सत्यम यादव राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है। नेपाल के पोखरा से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल कर लौट रहा था। सोनौली बस में बैठने के बाद उसे नींद लग गई। उसी बस में सवार कोई राहगीर अनजाने में बेटे का ट्राली बैग लेकर संपतिहा उतरकर नईकोट रेलवे क्रॉसिंग पर छोड़ गया होगा। सत्यम को ट्रॉली बैग गायब होने की जानकारी गोरखपुर में बस से उतरने पर हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed