{"_id":"6aa30ba44d9bd72174078202","slug":"demand-for-justice-for-affected-families-hunger-strike-continues-for-the-second-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184913-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग, भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग, भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जनहित किसान पार्टी की ओर से चल रही भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर चार मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दिव्यांग बच्ची से जुड़े मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की। साथ ही चिकित्सकीय जांच में कथित लापरवाही, प्राथमिकी दर्ज करने में देरी और घटना के बाद समझौते का दबाव बनाने के आरोपों की जांच कराने की मांग उठाई।
परसाबेनी गांव की बुजुर्ग विधवा के बेटे की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं, श्यामदेउरवा क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग गांव में जनार्दन प्रसाद की विधवा की पट्टे की जमीन से कथित कब्जा हटाकर भूमि वापस दिलाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र में आदित्य की हत्या के मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, पीड़ित परिवार को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी ज्ञापन में की गई। इस दौरान नवल कुमार, सुमित चौरसिया, विंद्रेश चौरसिया, सुमन नागवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।