फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The 'Seva Sankalp Abhiyan' will run from September 17 to October 17.

Maharajganj News: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The 'Seva Sankalp Abhiyan' will run from September 17 to October 17.
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा काल पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह का व्यापक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुखों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को वास्तविक लाभार्थियों की सफलता की कहानियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अभियान के तहत प्रदेश के करीब 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed