फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female health workers warn of agitation.

Maharajganj News: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Female health workers warn of agitation.
परतावल। स्वास्थ्य विभाग में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची उपलब्ध नहीं कराने और सार्वजनिक न किए जाने से नाराज मातृ शिशु कल्याण मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन की अध्यक्ष मीरा देवी और मंत्री नीलम सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वरिष्ठता सूची जल्द उपलब्ध कराने और सार्वजनिक करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर 28 सितंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में अध्यक्ष मीरा देवी ने आरोप लगाया कि जिले की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता सूची तैयार होने के बावजूद उसे संगठन को उपलब्ध नहीं कराया गया है और न ही सार्वजनिक किया गया है। संगठन का कहना है कि सूची सार्वजनिक न होने के कारण स्थापना पटल से कनिष्ठ कर्मचारियों को पर्यवेक्षक प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इससे वरिष्ठ कर्मचारियों को प्रशिक्षण के अवसर से वंचित होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed