{"_id":"6a988c160d3fb059d10ebdc5","slug":"two-sides-clashed-at-a-liquor-shop-leading-to-an-fir-against-eight-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-184446-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शराब की दुकान पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शराब की दुकान पर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सोनौली। सोनौली स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर मंगलवार की देर रात शराब खरीदने पहुंचे नौतनवा निवासी युवक की वहां मौजूद लोगों से मारपीट हो गई। मामले में तीन नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 11 बजे नौतनवा निवासी मनोज सोनौली स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान दुकान पर मौजूद एक अन्य ग्राहक की किसी बात को लेकर दुकान के मुनीम से कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि बीच-बचाव के दौरान विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोज ने अपने कुछ साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब आधे घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना में मनोज तथा उसके साथ मौजूद कई लोगों के घायल होने की सूचना है। टेंपो स्टैंड पर सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में समय लगा। घटना के बाद मनोज की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की गई है। तीन नामजद सहित आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।