फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two primary cooperative societies are undergoing transformation at a cost of 16.61 lakh.

Maharajganj News: 16.61 लाख से दो साधन सहकारी समितियों का हो रहा कायाकल्प

Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two primary cooperative societies are undergoing transformation at a cost of 16.61 lakh.
महराजगंज। दो साधन सहकारी समितियों के भवन और परिसर को बेहतर बनाने के लिए 16.61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परतावल के मंगलपुर और निचलौल क्षेत्र की भारत खंड साधन सहकारी समिति की मरम्मत से समिति से जुड़े सात हजार से अधिक किसानों को मिलने वाली सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। दिसंबर में मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियां किसानों को खाद, धान व गेहूं की खरीद के अलावा कृषि से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद कई समितियों के भवन लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच गए थे। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के साथ ही बिजली व्यवस्था, दरवाजे और खिड़कियों की स्थिति भी खराब थी।
विज्ञापन

ऐसे में समितियों के कायाकल्प की मांग लंबे समय से उठ रही थी। योजना के तहत परतावल ब्लॉक की मंगलपुर साधन सहकारी समिति पर 8.32 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। वहीं निचलौल क्षेत्र की भारत खंड साधन सहकारी समिति के लिए 8.29 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। दोनों समितियों पर कुल 16.61 लाख रुपये खर्च होंगे। अप्रैल में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और दिसंबर तक पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले के साधन सहकारी समिति मंगलपुर और भारत खंड पकड़ी में मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इससे किसानों व कर्मचारियों की सुविधा बढ़ेगी। चारों तरफ से चहारदीवारी होने से सुरक्षा भी बढ़ेगी। तेजी से कार्य पूर्ण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। -एआर कोआपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article