फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two foreigners sentenced to two years jail in maharajganj

Maharajganj News: दो विदेशी महिलाओं को दो साल का सश्रम कारावास, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 05 Apr 2023 10:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Wed, 05 Apr 2023 10:05 AM IST
सार

30 सितंबर 2021 को थाना सोनौली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय टीम के साथ सिरौली में मौजूद थे। सूचना मिलने पर भगवानपुर पहुंचे तो वहां से दो विदेशी महिलाओं को नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
two foreigners sentenced to two years jail in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

महराजगंज जिले में अवैध रूप से नेपाल से भारत में प्रवेश करने के मामले में विदेशी दो महिलाओं को दो वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना की सजा न्यायालय ने दी है।
विज्ञापन


सोनौली क्षेत्र में वर्ष 2021 में अवैध रूप से भारत में नेपाल से प्रवेश करते समय उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं रुखसाना सुल्तनोवा व एमिनोवा मेवलूडा को दोषी पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार श्रीवास्तव ने दो वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 20,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


इन दोनों विदेशी महिलाओं को नेपाल से भारत में प्रवेश कराए जाने के मामले में शाह आलम शेख निवासी गोरखपुर व शमसुद्दीन खान निवासी मुड़िया नौतनवां को दोषी पाए जाने पर दो-दो वर्ष के सश्रम कारावास के साथ 20,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्भवती किशोरी के पिता, चाचा व प्रेमी हिरासत में, दो दोस्तों की भी जारी तलाश


30 सितंबर 2021 को थाना सोनौली के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय टीम के साथ सिरौली में मौजूद थे। सूचना मिलने पर भगवानपुर पहुंचे तो वहां से दो विदेशी महिलाओं को नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि ये दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। इसके बाद से वे जेल में बंद हैं।

विवेचक ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। विशेष लोक अभियोजक ने गवाही कराकर सजा की मांग की। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य व सबूतों के आधार पर सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed