फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Two accused selling fake silver jewelery arrested

Maharajganj News: चांदी के नकली आभूषण बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 06:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jan 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Two accused selling fake silver jewelery arrested
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुघली शहर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार को दो जालसाज चांदी के नकली आभूषण बेचने पहुंचे थे। नकली आभूषण की पहचान होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दुकान पर बैठे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के भुवना निवासी दिव्यरंजन वर्मा ने बताया कि उनकी घुघली में ज्वेलर्स की दुकान हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे दुकान पर दो लोग पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह दोनों सोने चांदी के विक्रेता हैं। उनके पास कुछ चांदी के आभूषण हैं। जिन्हें वह बेचना चाहते हैं। दोनों व्यक्तियों से मिले आभूषण की जांच की तो आभूषण निकली निकले। दोनों आरोपी उन्हें झांसा देकर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नकली आभूषण के साथ गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम विजय चौधरी और अभिषेक निवासी बारीगांव टोला पिपरहिया थाना घुघली बताया। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

----------------------
पहले भी दुकानदारों को झांसा दे चुके हैं आरोपी
सोफड़ा गांव के रहने वाले सोने चांदी के दुकानदार विकाश वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पिछले महीने उन्हें भी झांसा देकर ठग दिया था। दोनों ने मुझे झांसे में लेकर नकली चांदी के पायल बेच फरार हो गए थे। इन्होंने आगे कहा की दोनों आरोपी सोने चांदी के दुकानदारों को नकली आभूषण बेच ठगी करते हैं। जिन्हें काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed