फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   train power ingine Fail at Ghamat halt.

झामट हाल्ट पर मड़ुुआडीह पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल

Tue, 07 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Tue, 07 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
train power ingine Fail at Ghamat halt.
रेलवे - फोटो : demo pic
पुरन्दरपुर, गोरखपुर -नौतनवा रेलवे रूट पर स्थित झामट रेलवे हाल्ट स्टेशन पर मड़ुुआडीह पैसेंजर ट्रेन का इंजन सोमवार को दिन में फेल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर लक्ष्मीपुर स्टेशन अधीक्षक ने दूसरी ट्रेन के इंजन को भेजा जिससे एक घंटे तक यात्री परेशान रहे।
 
गोरखपुर -नौतनवा रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ी नंबर (55141) गोरखपुर से नौतनवा के लिए सुबह आठ बजे से चलती है। इस पैसेंजर ट्रेन का इंजन झामट रेलवे स्टेश्न पर लगभग 11 बजे दिन में फेल हो गया जिससे रेलगाड़ी एक घंटे हाल्ट स्टेशन पर खड़ी रही। चूकि ट्रेन नंबर 55141,  55070 का क्रासिंग लक्ष्मीपुर रेलवे प्लेटफार्म पर लगभग दस बज कर छब्बीस मिनट पर होती है जो नौतनवा से चलकर ट्रेन नंबर 55070 समय से पहुंच गई थी।

लेकिन मड़ुुआडीह पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो जाने से यह भी ट्रेन लेट हो गई। सूचना पाकर लक्ष्मीपुर के स्टेशन अधीक्षक ने अन्य ट्रेन का इंजन मंगवाकर लगभग बारह बजे  ट्रेन को आगे के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

एक घंटे रेल खड़ी हो जाने कारण यात्री हल्कान रहे। इस संबंध में लक्ष्मीपुर स्टेशन अधीक्षक एनएस राना का कहना है कि कंट्रोल रूम को  सूचना देने के बाद दूसरी पैसेंजर ट्रेन के इंजन को भेज कर सवारी गाड़ी  को भेजा गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed