{"_id":"6a6bb31afcd12cee980b4800","slug":"traders-in-dhani-bazaar-shut-their-shops-and-staged-a-sit-in-protest-against-the-filth-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182298-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धानी बाजार में गंदगी के खिलाफ दुकानें बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धानी बाजार में गंदगी के खिलाफ दुकानें बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी
विज्ञापन
एसडीएम ने बीडीओ को दी कड़ी चेतावनी, आश्वासन पर धरना खत्म
धानी बाजार। विकास खंड की ग्रामसभा कानापार के धानी बाजार में लंबे समय से बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद व्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम अग्रहरी व महामंत्री अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में दुकानें बंद कर ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए।
जानकारी के अनुसार, व्यापारियों के धरने की सूचना मिलते ही एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत करने के साथ धानी बाजार का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान धानी बाजार में जगह-जगह गंदगी, कूड़े के ढेर और बदहाल सफ़ाई व्यवस्था को देखकर उन्होंने मौके पर मौजूद बीडीओ माधुरी देवी को कड़ी फटकार लगाते हुए चार दिन के भीतर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त कराने का सख्त दिशा निर्देश दिया।
साथ ही इसमें लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों की भूमिका की जांच कर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना धरना समाप्त कर किया। प्रदर्शन और धरने में राजू अग्रहरि, धीरज कुमार, मनोज सैनी, प्रदीप अग्रहरि, अशोक अग्रहरि समेत काफी संख्या में व्यापारी और ग्रामीण शामिल रहे।