फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three-year-old girl from Dhanibazar killed after being struck by a Bolero.

Maharajganj News: आकाशीय बिजली गिरने से 400 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Mon, 07 Sep 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old girl from Dhanibazar killed after being struck by a Bolero.
10 केवीए का भी ट्रांसफार्मर जला, दोपहर बाद दो बजे से क्षेत्र की बिजली हुई गुल
विज्ञापन

महराजगंज। खुटहा क्षेत्र में रविवार को बिजली गिरने से 400 और 10 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बाजार और रिहायशी क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर बाद दो बजे से बाधित हो गई।

जिले में रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे घनघोर बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। इसी बीच चेहरी (रम्हौली) उपकेंद्र के खुटहा क्षेत्र में निराला स्टूडियो के पास स्थापित 400 केवीए और बलुआ भट्ठे के 10 केवीए ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। सप्लाई बंद रहने के बावजूद ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत निगम को सूचित किया। मौके पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बहाल करने का प्रयास शुरू किया। परंतु बारिश के व्यवधान के चलते सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। लिहाजा खुटहा बाजार और गांव अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता महेंद्र नाथ ने बताया कि खुटहा 400 केवीए और बलुआ 10 केवीए ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली थी। स्टाफ को मौके पर भेजकर सप्लाई बहाल कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब सोमवार की सुबह सप्लाई बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed