{"_id":"6b05f75f7aeb3504c90d5fd6","slug":"this-action-has-been-taken-in-siddharthnagar-rupandehi-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-189937-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भेजते थे स्मैक, दो भारतीयों समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भेजते थे स्मैक, दो भारतीयों समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। भारत से स्मैक खरीदकर नेपाल के शहरी इलाकों में सप्लाई करने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भैरहवा की टीम ने दो भारतीयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रुपनदेही के सिद्धार्थनगर में यह कार्रवाई की गई है।
नेपाल के रुपनदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड-3 में 23 नवंबर की रात की गई छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 155 ग्राम 740 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार भारतीय नागरिकों की पहचान मनीष सिंह (35) और ताबिर मुसलमान (36), निवासी बेनीगंज, थाना कोतवाली, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी सफीक मुसलमान (29) नेपाल के कपिलवस्तु जिले की मायादेवी गांवपालिका वार्ड नंबर छह का निवासी है।
औषधि नियंत्रण ब्यूरो के सूचना अधिकारी दुर्गा राज रेग्मी ने बताया कि टीम को मादक पदार्थों की तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी भारत से स्मैक खरीदकर नेपाल लाते थे और लुंबिनी प्रदेश के विभिन्न शहरी इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। कार्रवाई के दौरान स्मैक के अलावा एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए रुपनदेही पुलिस को सौंप दिया गया है।