{"_id":"dca2dbfe72efe95886df0dc5540f1101","slug":"theft-in-two-houses-in-the-same-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात में दो घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुघली के तिलकवनिया के महाराजगंज टोले पर मंगलवार की रात चोरों ने एक ही रात दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घुघली थाना क्षेत्र के तिलकवनिया के टोला महराजगंज निवासी दयाशंकर यादव के घर मंगलवार की रात चोर पहले सेंध लगाने का प्रयास किए। मगर सफल न होने की दशा में वे छत के रास्ते घर में उतर गए और दो बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स घटनास्थल से 500 मीटर स्थित गन्ने के कांटे के पास मिला।
बॉक्स का ताला तोड़क कपड़े और एक जोड़ी पायल लेकर चंपत हो गए। जाते समय चोरों ने गन्ना क्रय केंद्र पर लगे कांटे को भी अपना निशाना बनाते हुए कांटे में लगी माइनर स्केल और स्केल बैलेंस भी उड़ा ले गए। इसी प्रकार दूसरे टोला ढोढ़ीला निवासी सुग्गी के घर को चोरों ने निशाना बनाया।
बताते चलें की इसके पूर्व उसी टोला निवासी शेषनाथ यादव के घर में दो माह पूर्व चोरों ने छत के रास्ते घर में घुस कर लाखों रुपये का जेवर लेकर चंपत हो गए थे। इसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से जहां गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं, पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।