कोहरे से गई युवक की जान
नौतनवा के गौतमबुद्ध नगर निवासी शक्ति सिंह और भैरहवां के विशाल बाइक से सोनौली की तरफ से नौतनवा की ओर जा रहे थे। रात करीब 10.30 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई।
घना कोहरा और तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई थी। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को न्यू पीएचसी नौतनवा ले आई। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल काूलेज भेज दिया। रास्ते में भैरहवां निवासी विशाल पुन की मौत हो गई जबकि शक्ति सिंह को पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरे के कारण युवक रास्ते में खड़े कंटेनर नहीं देख सके और उसके अंदर घुस गए। मौत की सूचना पाकर उसके घर वाले भी पहुंच गए।