फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The westerly wind brought a feeling of cold, the sun shone lightly.

Maharajganj News: पछुआ ने कराया ठंड का अहसास, हल्की पड़ी धूप

Mon, 17 Nov 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The westerly wind brought a feeling of cold, the sun shone lightly.
महराजगंज। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू है। अबतक पड़ने वाली गुलाबी ठंड पछुआ हवा से पांव मजबूत कर रही। दिन के समय छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवा से धूप जहां हल्की पड़ रही है वहीं दिन डूबते ही छा रहा कोहरा सर्द मौसम का एहसास कराने लगता है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 तो 14 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी साथ ही कोहरे की अधिकता के कारण शीतलहर संभावित है।
विज्ञापन

ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले चार दिन से पछुआ हवा चलने के कारण हल्की ठंड बढ़ी थी, लेकिन रविवार को हवा की गति छह किमी प्रति घंटा रही जिसके कारण धूप हल्की महसूस हुई। नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है। रविवार सुबह धुंध लगभग सात बजे तक छाई रही। इस दौरान चली पछुवा ने बढ़ी ठंड का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed