{"_id":"6a99db207797a3629909c405","slug":"the-mani-family-should-move-towards-positive-politics-instead-of-making-false-allegations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184472-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मणि परिवार झूठे आरोप लगाने की बजाय सकारात्मक राजनीति की ओर आगे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मणि परिवार झूठे आरोप लगाने की बजाय सकारात्मक राजनीति की ओर आगे बढ़े
विज्ञापन
नौतनवा। आज तक मेरे परिवार की कोई महिला वोट मांगने के लिए घर से निकली ही नहीं। हां, घर आए मेहमानों को मेरी मां ने चाय और खाना जरूर खिलाया। पूर्व विधायक द्वारा ऐसा तथ्यहीन आरोप लगाना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता।
यह बातें महराजगंज जिले के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने नगर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि मणि परिवार हर बार अपनी दादी, माता, बुआ और बहनों को आगे करके ही चुनाव जीता है। यह सच्चाई किसी से छिपी भी नहीं है। उन्होंने पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मणि परिवार दूसरों पर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाने की बजाय अपने अंदर झांककर देखे और सकारात्मक राजनीति की ओर आगे बढ़े।
उन्होंने आगे कहा कि बाप-बेटा चुनावी परिदृश्य से पूरी तरह बाहर हैं। अखिलेश सिंह ने कहा कि जिस महामहिम के आशीर्वाद और कृपा से वह घर ढूंढ रहे हैं, वह भी उन्हें भाजपा में शामिल नहीं करा सकते। प्रेसवार्ता के माध्यम से ही अखिलेश सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि नौतनवा में गैस की होम डिलीवरी नहीं कराई जा रही है। यदि जल्द शुरू नहीं हुई तो प्रशासन को एक बड़े जन आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। संवाद