{"_id":"67822ea5ad940605c801e3c9","slug":"the-fair-will-be-monitored-through-cctv-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140248-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीसीटीवी से होगी मेले में निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीसीटीवी से होगी मेले में निगरानी
Sat, 11 Jan 2025 06:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चौक बाजार में स्थित श्रीगुरु गोरक्षनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। 13 से 15 तक खिचड़ी मेला लगेगा।
वहीं दूसरी ओर परिसर में झुले, सर्कस समेत विविध प्रकार की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। एसपी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिस की ड्यूटी और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस को पूरी सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेला स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मेला क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती की जाएगी। एसडीएम सदर रमेश कुमार कहा कि मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। इसमें 2 क्षेत्राधिकारी, 6 थानाध्यक्ष/प्रभारी, 3 निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक, 47 हेड कांस्टेबल, 135 कांस्टेबल, 35 महिला आरक्षी, 3 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 1.5 सेक्शन पीएसी शामिल हैं।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद