फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The effect of the campaign against the loud sound of DJ is visible in the city

Maharajganj News: शहर में डीजे की तेज आवाज के खिलाफ अभियान का असर नजर आ रहा

Sun, 22 Oct 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The effect of the campaign against the loud sound of DJ is visible in the city
डीजे की दुकानों की बुकिंग में साउंड बॉक्स की संख्या की कम हो गई, पुलिस की सक्रियता से पंडालों में डीजे का शोर थम गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में डीजे की तेज आवाज के खिलाफ अभियान का असर नजर आ रहा है। डीजे की दुकानों की बुकिंग में साउंड बॉक्स की संख्या की कम हो गई है। पहले लोग छह- छह साउंड बॉक्स की बुकिंग कराई थी। कुछ लोगों ने दो साउंड बाक्स के अलावा अन्य के लिए जमा एडवांस रकम दिया था। जागरूकता के बाद अब लोग रकम को वापस मांगना शुरू कर दिए हैं।
महराजगंज शहर में पुलिस की सक्रियता से पंडालों में डीजे का शोर थम गया है या फिर बहुत धीमी आवाज में बजाए जा रहे हैं। इससे लोगों को तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन इसका कारोबार प्रभावित हो गया है। दुकानदार भी लोगों को मानक के अनुसार डीजे बजाने की सलाह दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बुकिंग तो नहीं घटी है, लेकिन साउंड की संख्या घट जाने से कमाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

डीजे के काम से जुड़े लोगों का कहना है कि शहर में 50 से अधिक लोग हैं, जो डीजे की बुकिंग करते हैं। इसमें कई टेंट हाउस कारोबारी भी है। जो डीजे का सट्टा बुक करते हैं। करीब हर दुकान से तीन से चार डीजे सेट की बुकिंग हुई है। लेकिन इनमें उपकरणों की संख्या की घट गई है। सामान्य तौर पर डीजे का 18 से 20 हजार रुपये किराया है। लेकिन पूरा मामला चार से पांच हजार पर सिमट गया है।शहर में मुख्य चौराहे पर बीडी साउंड के दुकानदार राकेश ने बताया कि पुलिस ने अधिक साउंड बॉक्स की बुकिंग न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
कम हो गए साउंड बॉक्स, रकम मांग रहे वापस

त्योहार में एक दूसरे की होड़ में जमकर डीजे बजता था। प्रतिमा विसर्जन के दौरान फूहड़ गाने भी बजाने लगते थे। प्रशासन की सख्ती के बाद डीजे का शोर पंडालों में थम गया है। शनिवार को भी पंडालों में दो साउंड बॉक्स ही नजर आए। इनमें बेहद ही धीमी आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। हालात यह है कि पंडाल के सामने से गुजरने पर ही भक्ति गीत सुनाई पड़ रहे हैं। डीजे की तेज आवाज के खिलाफ अभियान का असर नजर आ रहा है।
--------------------------
डीजे की तेज आवाज पर रोक लगने से बुकिंग में सामान की संख्या घट गई है। ऑपरेटर के साथ डीजे का सट्टा बुक करने में खर्चा निकलना मुश्किल है। लेकिन यह अच्छी बात है कि लोग धीमी आवाज में कम स्पीकर बजाएंगे तो किसी को असुविधा नहीं होगी।

राजन, बीडी साउंड
-------------------

बुकिंग में कमी नहीं आई है, लेकिन उपकरण ज्यादा नहीं लगेंगे। इसलिए कमाई पर असर पड़ा है। अधिकांश लोग छोटे स्पीकर लगा रहे हैं। इसलिए एडवांस में दी गई रकम भी वापस लौटाने को कह रहे हैं। 18 से 20 हजार में बुक होने वाले सेट की जगह अब पांच से छह हजार रुपये मिल रहे हैं।

अनूप यादव,डीजे संचालक
---------------------
तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक से राहत मिली है। पंडालों से गुजरने पर मधुर आवाज सुनाई पड़ रही है। इससे किसी को असुविधा नहीं होगी और अच्छा भी लग रहा है।

संदीप चौधरी, मऊपाकड़
----------------
शहर में अभी तक कहीं पर भी डीजे का शोर सुनने को नहीं मिला है। इससे माहौल काफी अच्छा है। पंडाल से गुजरने पर भी अच्छा लग रहा है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी इसी तरह की स्थिति रहनी चाहिए।
उमेश अग्रहरी, मऊपाकड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed