फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DIG issued instructions to completely curb smuggling in the border area.

Maharajganj News: डीआईजी ने सीमा क्षेत्र में तस्करी पर पूरी तरह रोकने के दिए निर्देश

Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The DIG issued instructions to completely curb smuggling in the border area.
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुआ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक
विज्ञापन

वाहन चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं का जल्द अनावरण करने को कहा
महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस चनप्पा ने शुक्रवार को जिले में पहुंचकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित बैठक में डीआईजी ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए।
डीआईजी एस. चनप्पा ने नेपाल सीमा पर अवैध शराब, मादक पदार्थों और पशु तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा। उन्होंने थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त और लगातार क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए पीस कमेटी और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने वाहन चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण रखने तथा घटना होने पर जल्द से जल्द अनावरण करने पर जोर दिया। हत्या, गैंगस्टर, पुरस्कार घोषित अपराधियों, महिला अपराध और अपहृता की बरामदगी से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपराधियों के सत्यापन के लिए यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग और हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के संबंध में डीआईजी ने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला हेल्पडेस्क की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। 1090, यूपी-112, 108 और यूपी कॉप सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध नियंत्रण, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और यूपी-112 के कॉल रिस्पांस टाइम में सुधार को प्राथमिकता देने को कहा।

डीआईजी ने आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण और शांति भंग की आशंका वाले मामलों में तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस में जनपद के प्रथम स्थान पर रहने पर संतोष जताते हुए इसे बनाए रखने को कहा। गोवध निवारण अधिनियम के प्रभावी अनुपालन, थानों में जमा वाहनों के शीघ्र निस्तारण और एनसीआरबी पोर्टल की नियमित जांच पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed