फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The condition of those injured in leopard attack improves

Maharajganj News: तेंदुए की हमले में घायलों की हालत में सुधार

Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The condition of those injured in leopard attack improves
-कुत्ते का शिकार करने के बाद चार लोगों को घायल किया था तेंदुआ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के सोहट और महदा के सिवान में सोमवार को तेंदुए के हमले में चार लोग घायल हो गए थे। मंगलवार को घायलों की हालत में सुधार देखने को मिला। ग्रामीणों में अभी भी दहशत है।

जानकारी के मुताबिक सोहट और महदा के सिवान स्थित सागौन और आम के बगीचे से होकर गुजरने वाली कच्ची सड़क पर तेंदुए ने सोहट निवासी मोतीचंद, दीपलाल और तेजू तथा कैमी निवासी त्रिलोकी पर हमला बोल घायल कर दिया था। त्रिलोकी और मोतीचंद को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मोतीचंद की हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। त्रिलोकी को डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया था।
विज्ञापन

मोतीचंद की करीब छह घंटे बाद जिला अस्पताल में हालत में सुधार देखकर परिजन वापस घर लेकर चले आए। घायलों के घर पहुंच हालचाल लेने वाले ग्रामीणों का कहना है, दोनों घायलों की स्वास्थ्य में सुधार है। तेंदुए की हमले से वह लोग अभी भी बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की चौपाल लगाकर जंगली जानवरों से बचाव के प्रति लोग को जागरूक किया जाता है। घटना के दूसरे दिन भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इतना ही नहीं घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई है। उनके हालात में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed