फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The climate of Thailand is pleasing to Nepalese tourists

Maharajganj News: नेपाली पर्यटकों को सैर के लिए भा रही थाईलैंड की आबोहवा

Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The climate of Thailand is pleasing to Nepalese tourists
नेपाली पर्यटकों भा रही थाईलैंड की आबोहवा
विज्ञापन

10 महीने में 10,350 नेपाली नागरिकों ने की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। नेपाल का प्राकृतिक सौंदर्य दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाता है। विश्व के कोने-कोने से लोग यहां घूमने आते हैं, लेकिन यहां के लोगों को थाईलैंड की आबोहवा लुभा रही है। पिछले 10 महीने में नेपाल के 10,350 पर्यटकों ने थाईलैंड की यात्रा की है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले पांच महीनों में नेपाली नागरिकों की रुचि थाईलैंड की यात्रा में बढ़ी है। ट्रैकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल (टीएएन) के महासचिव विनोद सपकोटा के अनुसार थाईलैंड अन्य देशों की तुलना में सस्ता देश है। नेपाल और थाईलैंड के बीच बढ़े हवाई नेटवर्क के कारण वहां जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। थाईलैंड में छुट्टियां बीताने की इच्छा रखने वालों की संख्या नेपाल में काफी अधिक है। बेलेहिया टूर एंड ट्रेवल के मालिक श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि कैसिनो, सस्ते होटल व मनोरंजन के अन्य साधनों की वजह से नेपाली नागरिक थाईलैंड जा रहे हैं। दूसरी ओर, पिछले 10 महीनों में थाईलैंड से महज 4 हजार 339 पर्यटक ही नेपाल घूमने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed