फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   mahrajganj news

Maharajganj News: झाड़ियों में छिपाकर रखे 80 लाख के मोबाइल पार्ट्स बरामद

Sun, 20 Sep 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
mahrajganj news
- भारत से तस्करी कर ले जाए गए थे मोबाइल पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज
विज्ञापन

- मुखबिर की सूचना पर नेपाल सशस्त्र पुलिस ने की छापेमारी
ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल ले जाए गए करीब 80 लाख 30 हजार रुपये के मोबाइल पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने बरामद किया है। तस्करी का सामान बर्दघाट नगरपालिका-4 स्थित एसमोड की झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। कार्रवाई के बाद बरामद सामान को महेशपुर सीमा शुल्क (भंसार) कार्यालय भेज दिया गया।

नवलपरासी जिले के सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 26 गण के सूचना अधिकारी डीएसपी मनोज गुरुंग ने बताया कि मुखबिर से एसमोड की झाड़ियों में तस्करी का सामान छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस टीम ने देर रात छापा मारा। तलाशी के दौरान झाड़ियों से भारी मात्रा में मोबाइल बैटरियां, टेम्पर्ड ग्लास, वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ स्पीकर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद सामान की कीमत करीब 80 लाख 30 हजार रुपये आंकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद सामान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए महेशपुर सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया है। वहीं, मामले से जुड़े तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed