{"_id":"59077ded4f1c1bd73a442820","slug":"the-chef-fed-up-by-the-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइया संघ ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइया संघ ने धरना दिया
Mon, 01 May 2017 11:56 PM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अखिल भारतीय मध्यान भोजन रसोइया महासंघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को जिला मुख्यालय पर हुआ। धरना में नवीनीकरण के साथ ही रसोईयो के खाते में धन भेजने, बिना सूचना के प्रधानाचार्य द्वारा रसोइया को निकाल देने आदि समस्याओं को लेकर हुई। धरना प्रदर्शन का संचालन रामनाथ भारतीय ने किया। धरना को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हर वर्ष रसोइयों का नवीनीकरण किया जाता है। जबकि संघ इसका हर बार विरोध करता है लेकिन शासन रसोइया के मांग को नहीं देख रहा है। उन्होंने ने कहा कि सरकार बनने से पहले सभी सरकार कहती है कि रसोइया को भी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाऐगा। लेकिन सरकार बनने के बाद रसोइया की समस्या को ध्यान नहीं दिया जाता। इससे साफ होता है कि सरकार के कथनी करनी में अंतर होता है। उन्होंने कहा कि अब तो सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार रसोइयो की मांगों को पूरा नहीं करती है और संख्या के आधार पर निकाली गई रसोइया को बहाल नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन करने को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की होगी। विनोद कुमार ने कहा कि सरकार एक तरफ तो गरीब, बेरोजगार व महिलाओं की बात करती है और दूसरी तरफ मध्यान भोजन योजना में लगे गरीब रसोइयो को परेशान किया जा रहा है। संख्या को आधार बनाकर उन्हें विद्यालय से निकाल दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संध्या देवी, पार्वती देवी, श्रीराम निषाद, मिश्रीलाल, सुकुन सहित तमाम रसोइया मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।