फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of the BDO's driver was found hanging from a noose

Maharajganj News: बीडीओ के वाहन चालक का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 06 Jul 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of the BDO's driver was found hanging from a noose
नौतनवा। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर के वाहन चालक का शव शनिवार की शाम नौतनवा कस्बा स्थित उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बे के महेंद्रनगर वार्ड निवासी अनिल कुमार (42) लक्ष्मीपुर ब्लॉक पर बतौर बीडीओ वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। परिवार के लोगों ने बताया कि वह अवसाद में थे और पिछले करीब एक वर्ष से अपनी ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे। शनिवार को उनकी पत्नी दूसरे घर गई हुई थीं। बच्चे बाहर थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वह घर लौटे तो अनिल कुमार का शव आंगन में छज्जा के सहारे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। यह नजारा देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल पर ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed