फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Pankaj Chaudhary met the family members of the former Mandal President and expressed his condolences.

Maharajganj News: पूर्व मंडल अध्यक्ष के परिजन से मिले पंकज चौधरी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Chaudhary met the family members of the former Mandal President and expressed his condolences.
महराजगंज। भाजपा के जखीरा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश मल्ल के निधन की सूचना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सोमवार को मेदिनीपुर स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत जगदीश मल्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने कहा कि जगदीश मल्ल का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। मंडल अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का संगठन के प्रति समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होती है। जगदीश मल्ल लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, भोला मल्ल, अरविंद चौधरी, सतीश मद्धेशिया, आनंद शंकर वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रभु यादव और नंदू दूबे सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed