फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband, mother-in-law, and father-in-law sent to jail in connection with the death of a newlywed woman.

Maharajganj News: नवविवाहिता की मौत मामले में पति, सास व ससुर भेजे गए जेल

Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Husband, mother-in-law, and father-in-law sent to jail in connection with the death of a newlywed woman.
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैंचा में 25 सितंबर की शाम एक 28 वर्षीया नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करके पति, सास और ससुर को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवविवाहिता पंकजलता का शव उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। तहरीर में मृतका की मां ने बताया कि बेटी पंकजलता की शादी करीब दो वर्ष पूर्व खैंचा बड़ा टोला निवासी इंद्रेश के साथ हुई थी। उसे दहेज के लिए पति इंद्रेश, सास रीता, ससुर रामशरन व जेठानी वंदना प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे। इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed