फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young man was found in suspicious condition, police started investigation

Maharajganj News: संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Apr 2025 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Apr 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in suspicious condition, police started investigation
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव के पास सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। बगल में बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा रानी गांव से जंगल फरजंदअली गांव की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित पुल के पास सड़क के किनारे बाइक के साथ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को देख शोर मचाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम से शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान 40 वर्षीय चंद्रभान निवासी लखिमा थरुआ के रूप में हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम सात बजे उनको घर ले जाने के लिए उनके पिता चंद्रभान जिला मुख्यालय आए थे। उसके बाद वे बाइक लेकर कहीं चले गए। रात को दो बजे तक परिजन उनकी काफी खोजबीन किए, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सुबह बड़हरा रानी से मोबाइल पर सूचना मिली कि पुल के पास उनका शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। वैसे रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed