{"_id":"6736643ebca9c33ec7027a86","slug":"the-audience-is-emotional-after-seeing-the-staging-of-bharat-milap-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135695-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भरत मिलाप का मंचन देख दर्शक भाव-विभोर
Fri, 15 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
बागापार। मिठौरा ब्लाॅक के ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में चल रहे रामलीला मंचन में छठवीं रात जय मां काली आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने राम-भरत मिलाप का सजीव मंचन किया। जब भगवान राम से भरत मिले तो इस दृश्य को देख दर्शकों की आंखें नम हो गई।
रामलीला में कलाकारों ने दिखाया कि भरत और शत्रुघ्न अपने ननिहाल से अयोध्या लौटते हैं तो देखते हैं कि अयोध्या में चारों ओर सन्नाटा है। यह सब देखकर भरत परेशान हो जाते हैं और माता कैकई से मिलकर पूरा वृतांत जानते हैं। जैसे ही उन्हें पता चलता है कि महाराजा दशरथ अब इस दुनिया में नहीं रहे तो वह दुखी हो जाते हैं। इसके बाद वह रोते हुए प्रभु राम से मिलने के लिए चित्रकूट की ओर निकल पड़ते हैं। जहां उनकी भगवान राम से भेंट होती है। भरत राम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं पर राम नहीं मानते। इस पर भरत बड़े भइया राम से उनके खड़ाऊ मांगते हैं और कहते हैं जब तक राम अयोध्या नहीं लौटते, तब तक उनका खड़ाऊ राज सिंहासन पर विराजमान रहेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिव्यांश पांडेय, संजय विश्वकर्मा, रमाकांत मिश्र, शिवेंद्र आदि उपस्थित रहे।