{"_id":"6509f825b7425558e60e1c44","slug":"terai-products-will-shine-in-the-world-through-international-trade-fair-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6114-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से विश्व में चमकेगी तराई के उत्पादों की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से विश्व में चमकेगी तराई के उत्पादों की चमक
विज्ञापन
- 21 से 25 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में जिले के पांच उद्यमी लगाएंगे स्टाल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। औद्योगिक क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने में जुटे जिले केे पांच उद्यमी ग्रेटर नोएडा में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रतिभाग करेंगे। वहां सभी को स्टाल आवंटित हो चुके हैं। इसमें चार स्टाल लघु व मध्यम श्रेणी के उद्यम हैं, जबकि एक स्टाल, एक जनपद, एक उत्पाद श्रेणी का है।
21 से 25 सितंबर के बीच हो रहे इस व्यापार मेले के माध्यम से महराजगंज के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। इससे भविष्य में तराई के उत्पादों की चमक विश्व भर में फैलेगी और बेहतर मौके मिलने की संभावना बढ़ेगी। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 21 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। मेले में कुल 2000 स्टाल लगाए जाएंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए जिले से भी पांच उद्यमी रवाना हो चुके हैं, जो वहां अपने उत्पादों को लगाएंगे व विश्व भर में उसकी चमक बिखरेने का कार्य करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इन पांच उद्यमियों की ओर से किया जा रहा प्रतिभाग
एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत विनय कुमार गुप्ता फर्नीचर का स्टाल लगाएंगे। वहीं सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग के उद्यमी के रूप में काला नमक चावल का स्टाल सुमन गुप्ता, टेराकोटा का स्टाल राजेंद्र प्रजापति, एलईडी का स्टाल नीरज विश्वकर्मा एवं पेंटिंग व पोस्टर का स्टाल राहुल श्रीवास्तव की ओर से लगाया जाएगा। इन उत्पादों की मेले में अच्छी मांग होगी।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से विश्व में तराई के उत्पादों की चमक बिखरेगी। बड़े स्तर पर न सिर्फ उत्पादों को पहचान मिलेगी, बल्कि यह उद्यमियों के विकास की दृष्टि से अत्यंत सहायक होगा।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग