फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swapped ATM card and siphoned off 1.08 lakh in 11 transactions.

Maharajganj News: एटीएम कॉर्ड बदलकर 11 बार में उड़ाए 1.08 लाख रुपये

Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Swapped ATM card and siphoned off 1.08 lakh in 11 transactions.
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम पर शातिर ठगों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1,08,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी अगले दिन एटीएम से रुपये निकालने पहुंचने पर हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर जरलहिया टोला कंचनपुर निवासी गोरख पटेल ने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे वह परतावल स्थित एसबीआई के बगल में लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान पीछे खड़े एक अज्ञात युवक ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी जानकारी उन्हें उस समय नहीं हुई।
विज्ञापन

अगले दिन जब गोरख पटेल दोबारा एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो खाते में रकम नहीं होने की जानकारी मिली। बैंक से खाते का विवरण निकलवाने पर पता चला कि उनके कार्ड से 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,08,500 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने तत्काल श्यामदेउरवां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed